बिक्रम: बराह गांव निवासी एक व्यक्ति का बेटा हुआ लापता, रानीतलाब थाना में दी गई जानकारी
Bikram, Patna | May 31, 2025 बिक्रम प्रखंड अंतर्गत बराह गांव निवासी रंधीर राम का पुत्र गैरव कुमार बीते शुक्रवार से लापता है। जिसके बाद शनिवार की दोपहर 12 बजे रानीतलाब थाना में गौरव की लापता होने की जानकारी दी गई। गौरव के परिजनों ने बताया है की शुक्रवार को गौरव सरकारी स्कूल में पढ़ने गया था। उसके बाद से घर वापस नही आया है।