बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के जज साहब हाता के पास दबंग ने पीएफए प्रतिनिधि पर किया धारदार हथियार से हमला
पीएफए प्रतिनिधि के ऊपर दराती से किया हमला।मेनका गांधी की संस्था पीएफए के प्रतिनिधि की मां पर शराबी ने ईंट से हमला कर दिया। प्रतिनिधि ने विरोध किया तो उस पर हसिया चला दिया। सुभाषनगर थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। सुभाषनगर जज साहब हाता निवासी विक्रांत यादव पीएफए में प्रतिनिधि हैं और मेनका गाधी अस्पताल के प्रबंधक है।