बदनावर: ग्राम मुलथान में विश्व आदिवासी दिवस पर, निकाला चल समारोह।
Badnawar, Dhar | Aug 6, 2024 विश्व आदिवासी दिवस यहां ,साप्ताहिक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग गांवो में आदिवासी दिवस पर यात्राएं निकाल रही है। जय आदिवासी युवा संगठन जयस के तत्वावधान में आज सोमवार को क्षेत्र के ग्राम मुलथान में धूमधाम से चल समारोह निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।