कुलपहाड़ में दिनांक 3 फरवरी 2026 को धर्मेंद्र यादव के यहां आयोजित शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस समारोह में कस्बे के छबिलाल कुशवाहा का टेंट लगा हुआ था। टेंट में मजदूरी का कार्य करने वाला अबरार पुत्र इमाम बख्श, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी कस्बा कुलपहाड़, छत पर लगे टेंट को खोल रहा था। हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत।