मुरैना नगर: किचोल गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के किचोल गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। किचोल निवासी कमल सखवार नगरा थाने से गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे संजय तोमर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें पोरसा अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।