अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील क्षेत्र में तीन हाथियों का दल पिछले करीब 80 दिनों से डेरा डाले हुए है। ये हाथी धनगवां बीट के जंगलों से निकलकर रात में गांवों के खेतों में पहुंच रहे हैं और तैयार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं,ग्रामीणों के अनुसार पिछले चार दिनों में हाथियों ने कुकुरगोंडा, चांई, पड़रिया और पदमनिया टोला सहित कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया है।