कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी एक ग्रामीण ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव के ही अजीम व तसव्वर घर में घुस आए, जिन्होंने उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर तसव्वर फरार हो गया, जबकि परिजनों ने अजीम को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।