जयसिंहपुर: सरतेजपुर गांव निवासी 12 वर्षीय बच्चे पर पेड़ से गिरा कटवासा, हुई मौत, अंतिम संस्कार किया गया
सरतेजपुर गांव निवासी रमेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु बकरियों के लिए चारा लेने के लिए पेड़ पर चढ़ा ,और कटवासा लेकर चारा काट रहा था ,कि इसी दौरान गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे कटवासा छिटककर उसकी गर्दन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया जहां पर वह जमीन पर गिर पड़ा और तुरंत उसकी मृत्यु हो गई वही शाम तक उसका अंतिम संस्कार ,कर दिया गया