ग्वालियर सोने चांदी की दुकान क्या बंद हुई युवक लुटेरा बन गया। उसने अपने एक साथी के साथ कोटेश्वर के पास जैन मंदिर में दर्शन करके लौट रही अधेड़ महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और बाइक पर फरार हो गया। करीब डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने पर संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली।