कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास घेराव कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Kanke, Ranchi | Jul 19, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास घेराव कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। सीएम आवास घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों को पुलिस अधिकारियों के द्वारा रोकने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद कोई चारा न देख पुलिस वालों ने लाठी चार्ज कर दिया।