चकरनगर: नगला चौप के बीच गाँव में सड़क पर 15 फीट गहरा गड्ढा, ग्रामीणों ने बड़े हादसे की आशंका के चलते किया विरोध प्रदर्शन
खण्ड विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला चौप के मध्य गाँव में सड़क धंसने से 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया।जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. इससे सैकड़ों ग्रामीण गाँव में ही फंस गए।आधे से ज्यादा ग्रामीण खेतों की पगडंडी के सहारे आवागमन कर रहे है। रविवार सुबह करीब 11 बजे दर्जनभर ग्रामीणों ने दोनों हाथ उठाकार विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी व्यक्त की।