उज्जैन शहर: शिप्रा नदी में कूदे ड्राइवर का शव मत्येंद्रनाथ समाधि के पास झाड़ियों में मिला
ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के नजदीक शिप्रा नदी के पुल पर अर्टिगा कार लावारिस हालत में छोडऩे के बाद शिप्रा नदी में कूदे ड्राइवर की लाश गुरुवार सुबह बरामद कर ली गई है। पानी के बहाव की वजह से लाश करीब आधा किलोमीटर दूर मत्येंद्रनाथ समाधि के नजदीक झाडिय़ों में जाकर अटक गई थी,मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव कि शिनाख्त कि, वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।