इटकी: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बनीं यतीम बच्चों का सहारा, कड़ाके की ठंड में 400 बच्चों को मिले कम्बल
Itki, Ranchi | Jan 6, 2026 इटकी: मानवता की सेवा में उठे हाथ! झारखंड के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के सौजन्य से इटकी प्रखंड के 5 मदरसों में 400 यतीम बच्चों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने बच्चों तक राहत पहुंचाई। इस नेक पहल से बच्चों, शिक्षकों और उलेमाओं में खुशी की लहर है।