हिलसा: मध्य विद्यालय मड़वा में मध्याह्न भोजन में मिली छिपकली, दो दर्जन बच्चे हुए बीमार; एसडीओ एवं डीएसपी ने कहा- होगी कार्रवाई
Hilsa, Nalanda | Sep 13, 2024 शुक्रवार को चिकसौरा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मड़वा में मध्यान भोजन में छिपकली मिला है, मध्यान भोजन ग्रहण करने से दो दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए। सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया है। इस मामले को लेकर हिलसा के एसडीओ प्रवीण कुमार एवं डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रशासन गंभीरता से ले रही है।