भिंड नगर: भिंड की हाउसिंग कॉलोनी में लैक व्यू होटल के सामने साइकिल सवार छात्रा को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी
भिंड सिटी कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह 11:00 बजे फरियादिया ने बताया की दिनांक 14 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल को तेजी और लापरवाही से चलते हुए उसकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।