गोमिया: अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना की प्रकट
Gumia, Bokaro | Mar 23, 2024 अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग झारखंड सरकार सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रतन सेठी की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। वहीं, गांव के ग्रामीणों से भी भेंट मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए।