गोमिया: तेनुघाट प्रेस क्लब में पत्रकारों के होली मिलन समारोह को लेकर बैठक का किया गया आयोजन
Gumia, Bokaro | Mar 23, 2024 तेनुघाट में AISMJWA के प्रदेश कानूनी सलाहकार सह जेयूजे के बोकारो जिलाध्यक्ष सुभाष कटियार की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक तेनूघाट प्रेस क्लब में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कटियार ने बताया कि आने वाला होली त्यौहार रंग भारत और आपसी भाईचारे का त्यौहार है। इसे लेकर कल तेनुघाट प्रेस क्लब में पत्रकारों का होली मिलन समारोह मनाया जाएगा।