इटावा: इकदिल इलाके के सराय जलाल के पास चलती बाइक से गिरकर वृद्ध महिला घायल, पेंशन निकालकर लौटते समय हुआ हादसा
Etawah, Etawah | Nov 7, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल के पास बेटे के साथ लौट रही वृद्ध महिला भाग्यवती देवी पत्नी स्व हिमांचल लाल 75 निवासी महानेपुर बकेवर घायल हो गई। बह अपने बेटे कन्हैया लाल के साथ बिजौली बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक से पेंशन निकालने गई थी, दोपहर 3 बजे वापस घर लौट रही थी, तभी सराय जलाल के पास चलती बाइक से गिरने से घायल हो गई, जिला अस्पताल उपचार के लिए स्वजन लेकर आए।