सैदपुर धबा पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक ने साइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। इस हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का नाम संतोष कुमार जो सरवा गांव बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।