मनिहारी के कांटाकोश क्षेत्र में बीती देर रात भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इस संबंध में दक्षिणी कटाकोश पंचायत के मुखिया शरीफूल उर्फ धोनी ने बताया कि रात में सभी लोग अपने घरों में सोए हुए थे।सीओ मो इस्माइल ने गुरुवार को दिन के1बजे बताया कि सभी को आपदा राहत का चेक और सामग्री आज ही दी जाएगी।