बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी के पास एक सड़क हादसा सामने आया है ।यह सड़क हादसा उस वक्त सामने आया जब एक ट्रेलर मुड़ रहा था कि अचानक से उसकी चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए और बाइक ट्रेलर के नीचे जा घुसी। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।