थाना लवेदी इटावा के पिपरीपुरा निवासी धीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से पति धीरेन्द्र व पुत्र आयुष के साथ अकबरपुर इलाज के लिए जा रहे थे। रास्ते में नगर पालिका पुखरायां के निकट हाइवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से धीरेंद्र सिंह को रेफर किया गया है