नानपारा: पकरा देवरिया गांव में भेड़िए को देखकर लोगों में दहशत का माहौल, सीओ नानपारा कोतवाल ने किया भ्रमण
महसी इलाके के बाद अब नानपारा क्षेत्र में भेड़िए ने दस्तक दे दी है। नानपारा क्षेत्र के लोगों ने भेड़िए को देखने के बाद सभी सहम गए हैं।कोतवाली नानपारा क्षेत्र के पकरा देवरिया गांव के पास लोगों ने भेड़िया आने की सूचना कोतवाल को दी। सूचना के बाद क्षेत्राधिकार नानपारा वह कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे।