पातेपुर के नीरपुर गांव में मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब अचानक आग लग गई। घर से धुआं उठते देख मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तबतक अगलगी में घर समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है