ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बाद मैनपुरी में गैस को लेकर मारामारी दिखाई दी। जहां एक तरफ लोग गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं और लंबी-लंबी लाइन में लगे हुए है। लेकिन उसके बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हो रहे है। वहीं गैस एजेंसी की तरफ से लोगों को केवाईसी करने की बात कही गई है। जिससे लोग परेशान है।