कुटुंबा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान शरद कुमार, निवासी महुआ धाम मोड़, और गोलू उर्फ पंकज, निवासी उर्दाना गांव के रूप में हुई है।