मनकापुर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में रविवार 12 बजे पदाधिकारियों ने मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री से मुलाकात की। संघ ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं रखते हुए सेवा नियमावली व पदोन्नति का मुद्दा उठाया। विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।