प्रयागराज: दोस्तों के साथ संगम में स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए, दोनों की हुई मौत
संगम तट पर दोस्तों के साथ संगम में स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए,जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,दरअसल मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले दोनों युवक बीते कई वर्षों से झूसी स्थित आश्रम में रहकर काम करते थे,तथा कई दोस्तों के साथ संगम में स्नान करने पहुंचे थे इस दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा दूसरा उसको बचाने के चक्कर में डूब गया।