बागपत: हमीदाबाद गांव स्थित हाइवे पर चलती बाइक के आगे आई बिल्ली, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक हुए घायल
Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2025 हमीदाबाद गांव निवासी नौशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गौसपुर गांव निवासी आसिफ अपने भाई समीर के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा से वापस घर लौट रहे थे। जब वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे हमीदाबाद गांव स्थित हाइवे पर पहुंचे तो अचानक उनकी चलती बाइक के आगे बिल्ली आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए।