औरैया: छह साल पहले पेड़ पर लटके मिले युवक व युवती के शव, कोर्ट ने ऑनर किलिंग मामले में चार को सुनाई उम्र कैद की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी दो विनय प्रकाश सिंह ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव धनवाली में एक युवक के अपहरण व हत्या के छह साल पुराने मामले में चार दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में कोर्ट ने दोषियों पर 15-15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। ऑनर किलिंग के मामले में वादी के भतीजे व एक लड़की का शव गांव के बीहड़ में नीम के पेड़ में एक ही फंदे से लटके