मेरठ: नौचंदी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के फाइनेंसर को उसके शास्त्री नगर स्थित घर से किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Mar 6, 2025 मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा के फाइनेंसर गगन गुप्ता उर्फ बबल को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया।आरोपी शास्त्रीनगर गोलीकांड और गढ़रोड स्थित हार्मनी होटल में अवैध कैसीनो चलाने के मामले में वांछित था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर टीम ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।