विजयपुर: ग्वालियर EOW ने विजयपुर में PWD के SDO देवदत्त शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
ठेकेदार राजपाल धाकड़ और देवेंद्र धाकड़ ने ग्वालियर EOW कमिश्नर को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि PWD के SDO देवदत्त शर्मा और सब इंजीनियर शैलेंद्र पचोरी ने PWD गेस्ट हाउस की मरम्मत का बिल पास करने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद EOW की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। सोमवार सुबह 11 बजे पकड़ा