सुल्तानगंज: एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का दौरा किया
श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में रेल विभाग के कर्मियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एडीआरएम ने प्लेटफार्म संख्या एक और दो का बारीकी से निरीक्षण किया और यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं