मथुरा: शहर के सदर बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में बनाया गया 50 फीट का रावण और अहिरावण का पुतला, बना आकर्षण का केंद्र
शनिवार दोपहर 2 बाद पूरे देश के साथ मथुरा में भी विजयदशमी का पर्व बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सदर बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में 50 फीट का रावण एवं अहिरावण के पुतले बनाए गए जो की आकर्षण का केंद्र है 2:00 बजे बाद इस मेले को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लग गई जिसमें सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और मेला देखने आए लोगों में उत्साह दिखाई दिया।