बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलदौर से आलमनगर जाने वाली सड़क पर चक्रमणिया राइस मिल के पास बांस लदी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि चलते समय ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक टूट गया, जिससे बांस से लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।