नरसिंहपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की विशेष टीम के लिए की गई 10हजार इनाम की घोषणा
विगत दिनों पहले जैन मंदिर करेली में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद एक विशेष टीम बनाई गई । जिन्होंने अनेकों पापड़ बेले काफी समस्याओं का सामना किया और सभी चोरों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की । जिसके चलते इस विशेष टीम के लिए जिले के कप्तान पुलिस अधीक्षक ने इमान के तौर पर 10हजार की नगद राशि की घोषणा की ।