पूर्णागिरि: टनकपुर में किरोड़ा नाले से बचाव के लिए बरसात में पुख्ता उपाय न होने पर नागकगोठ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
टनकपुर के किरोड़ा नाले से होने वाले भू-कटाव से निजात के लिए पुख्ता उपाय नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नायकगोठ के ग्रामीणों ने 5 मई को प्रदर्शन किया। कहा कि मानसून में चंद दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक नाले के आसपास के गांव के लोगों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जबकि ग्रामीण इसे लेकर कई बार SDM कार्यालय और CM कार्यालय में ज्ञापन दे चुके हैं।