बहराइच: गगनचक इलाके में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार 4 को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र इलाके के गगनचक के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार 4 लोगों को रौंद दिया। जहा पयागपुर के इमलियागंज निवासी तहसीलदार नाम के युवक की मौत हो गई। 3 घायल (श्रावस्ती के इकौना निवासी विजय, राजराज, दिलीप) बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सभी काम से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जाच में जुट गई है।