अररिया: नेताजी सुभाष स्टेडियम में तीन टर्फ विकेट का उद्घाटन बीसीसीआई द्वारा किया गया, खिलाड़ियों में उत्साह
Araria, Araria | Apr 24, 2025 गॉड ऑफ क्रिकेट नाम से पहचान बनानेवाले सचिन तेंदुलकर के 52 वें जन्मदिन के अवसर पर जिला क्रिकेट अकादमी अररिया में टर्फ विकेट का उद्घाटन किया गया. बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर हिमांशु शर्मा व बिहार क्रिकेट संघ के पिच क्यूरेटर देवी शंकर की देखरेख में जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में 03 प्रेक्टिस विकेट का निर्माण किया गया है.