सरायरंजन: 36 किलोमीटर लंबा नून नदी उद्धार की बाट जोह रहा है, विधानसभा में कई बार उठ चुके हैं सवाल, क्षेत्र की सूरत बदल जाती है
प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली नून नदी के कायाकल्प हो जाने से क्षेत्र की सूरत बदल जाती। इस बाबत कई बार विधानसभा में सवाल उठाए जा चुके हैं। नून नदी के जीर्णोद्धार से न केवल किसानों को काफी फायदा होता बल्कि हजारों मत्स्य पालक भी स्वावलम्बी हो पाते जल जमाव की व्यवस्था से पूरा क्षेत्र खुशहाल होता।