मुंडावर: राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन को लेकर न्यायाधीशों एवं अधिकारियों की मुण्डावर में बैठक
Mandawar, Alwar | Sep 13, 2024 आगामी 28 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर गुरुवार को तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शक्तिसिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु प्रक्रियात्मक बाधा को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया गया।