खंडवा नगर: खुशियां विसर्जित, मां भी मौन: 9 दिन से घर विराजमान मां की प्रतिमा का विसर्जन से पहले हुआ हादसा
खंडवा जिले के पंधाना में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। अर्दला डैम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर 8 बच्चे और किशोर हैं। इसके अलावा तीन गंभीर रूप से घायल हैं। ये जिला अस्पताल खंडवा के आईसीयू में भर्ती हैं।यह जानकारी शुक्रवार सुबह 9 बजे के लगभग मिली है।