लालगंज के लहंगपुर चौकी अंतर्गत गंगहरा कलां गांव निवासी मुनिराज दुबे के 7 बीघा धान के पुआल के भूसे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ित के पुत्र ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे लहंगपुर चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के पुत्र ने बताया की 7बीघा धान का पुआल रखा था जिसका कूटी कटवाकर घर ले जाने की तैयारी कर रहा था कि अज्ञात कारणों से आग लग गई।