लोहरदगा: शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 टूर्नामेंट 5 मार्च से शुरू होगा, स्टेडियम में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया
लोहरदगा जिले में 5 मार्च से शुरू हो रहे स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय सहित एसोसिएशन के अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक में टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा हुई।