चायल: तिल्हापुर मोड़ पर ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, जब एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार सराय अकिल निवासी कमल बाबू पुत्र श्यामलाल गुप्ता मनौरी बाजार किसी काम से गए थे। घर वापस लौटते समय तिल्हापुर मोड़ के पास एक ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।