नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के ठठवा गांव निवासी एक मजदूर की दुबई में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान ठठवा गांव निवासी जाजूल गद्दी के पुत्र मामुल गद्दी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मामुल गद्दी लगभग एक वर्ष पहले काम के सिलसिले में दुबई गए थे। वे वहां एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।