रुदौली: मुतौली और उधरौरा में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की सहायता की पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुतौली और उधरौरा गांव की है, जहां पर बीते मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते मुतौली गांव और उधरौरा गांव में आग लगने से कई ग्रामीणों की गृहस्थी का सामान जल गया, जिसकी जानकारी होने पर बुधवार की दोपहर में पहुंचे पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मिंया ने आर्थिक सहायता किया है, और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।