कानपुर: रतनलाल नगर में बीच सड़क पर दबंगों ने की मारपीट,वीडियो हुआ वायरल
गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनलाल नगर में बीच सड़क पर दबंगों ने छात्र की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है