चरखारी कस्बे में जामा मस्जिद सहित आठ मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा हुई , मस्जिदों में नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खुसूसी दुआएं मांगी । अलविदा की नमाज में विशेष रूप से देश और दुनिया में शांति व सुकून के लिए दुआएं की गई। पुलिस बल द्वारा सतर्कता बरतते हुए नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न करायी गई।