बलियापुर: पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने बिनोद बाबू की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
बलियापुर के बिनोद बाबू की समाधि पर रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू ने झारखंड आंदोलन अहम भूमिका निभाई। उन्होंने स्कूल कालेज का निर्माण कराया। उनके विचारों को आगे ले जाने की जरूरत है। मौके पर अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी उर्फ छोटू, सचिव डॉ परिमल महतो,आदि थे